Anant-Radhika sangeet ceremony Videos and Photos, Justin Bieber to Salman Khan performed on stage | अनंत-राधिका की संगीत सेरेमनी में जस्टिन बीबर की परफॉर्मेंस: सलमान खान समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने डांस किया, अंबानी परिवार भी स्टेज पर थिरका

[ad_1]

मुंबई6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रिपोर्ट्स की मानें तो कपल की संगीत सेरेमनी में परफॉर्म करने के लिए जस्टिन बीबर ने 83 करोड़ रुपए चार्ज किए।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के फंक्शंस शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को कपल की संगीत सेरेमनी हुई। मुंबई के BKC स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) में हुए इस फंक्शन में बॉलीवुड से सलमान खान, वरुण धवन, शाहिद कपूर और जान्हवी कपूर समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए।

संगीत सेरेमनी में अनंत ने गोल्डन एंब्रॉयडरी वाली ब्लैक शेरवानी पहनी। वहीं राधिका हैवी एम्बेलिश्ड गोल्डन लहंगे में दिखीं।

संगीत सेरेमनी में अनंत ने गोल्डन एंब्रॉयडरी वाली ब्लैक शेरवानी पहनी। वहीं राधिका हैवी एम्बेलिश्ड गोल्डन लहंगे में दिखीं।

सेरेमनी में परफॉर्म करते जस्टिन बीबर। पीछे एक्ट्रेस अनन्या पांडे उन्हें रिकॉर्ड कर रही हैं।

सेरेमनी में परफॉर्म करते जस्टिन बीबर। पीछे एक्ट्रेस अनन्या पांडे उन्हें रिकॉर्ड कर रही हैं।

इस मौके पर पूरे अंबानी परिवार ने भी स्टेज पर परफॉर्म किया।

इस मौके पर पूरे अंबानी परिवार ने भी स्टेज पर परफॉर्म किया।

इंटरनेशनल सिंगर जस्टिन बीबर ने दी परफॉर्मेंस
सेरेमनी में इंटरनेशनल पॉप सिंगर जस्टिन बीबर ने परफॉर्म किया। वो यहां परफॉर्म करने के लिए शुक्रवार सुबह मुंबई पहुंचे और देर रात रवाना भी हो गए। द फ्री प्रेस जनरल की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फंक्शन में परफॉर्म करने के लिए जस्टिन ने 83 करोड़ रुपए चार्ज किए।

जस्टिन बीबर ने 'बेबी बेबी' और 'लव योरसेल्फ' समेत अपने कई हिट गानों पर परफॉर्मेंस दी।

जस्टिन बीबर ने ‘बेबी बेबी’ और ‘लव योरसेल्फ’ समेत अपने कई हिट गानों पर परफॉर्मेंस दी।

करने के बाद बीबर देर रात मुंबई से रवाना हो गए।

करने के बाद बीबर देर रात मुंबई से रवाना हो गए।

बॉलीवुड सेलेब्स और अंबानी परिवार ने भी किया परफॉर्म
संगीत सेरेमनी में सलमान खान और अर्जुन कपूर समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी स्टेज परफॉर्मेंस दी। इस मौके पर पूरा अंबानी परिवार भी स्टेज पर नजर आया। फैमिली ने ‘ओम शांति ओम’ के गाने ‘दीवानगी-दीवानगी’ पर परफॉर्म किया। इस मौके पर मुकेश और नीता अंबानी ने अपने तीनों ग्रैंडचिल्ड्रन पृथ्वी, आदिया, कृष्णा और वेदा के साथ भी परफॉर्म किया।

सलमान ने भी स्टेज पर 'हर दिल जो प्यार करेगा' के गाने 'ऐसा पहली बार हुआ है..' पर परफॉर्म किया। इस दौरान उनके साथ अनंत, शिखर पहाड़िया और मीजान जाफरी भी स्टेज पर दिखे।

सलमान ने भी स्टेज पर ‘हर दिल जो प्यार करेगा’ के गाने ‘ऐसा पहली बार हुआ है..’ पर परफॉर्म किया। इस दौरान उनके साथ अनंत, शिखर पहाड़िया और मीजान जाफरी भी स्टेज पर दिखे।

अर्जुन कपूर ने भी बहन जान्हवी कपूर के साथ डांस किया।

अर्जुन कपूर ने भी बहन जान्हवी कपूर के साथ डांस किया।

स्टेज पर डांस करतीं ईशा अंबानी और एंट्री लेते मुकेश अंबानी। अंबानी फैमिली के भी सभी मेंबर्स ने स्टेज पर किया।

स्टेज पर डांस करतीं ईशा अंबानी और एंट्री लेते मुकेश अंबानी। अंबानी फैमिली के भी सभी मेंबर्स ने स्टेज पर किया।

रीप्रेजेंट की गई कपल की लव स्टोरी
संगीत सेरेमनी में अनंत और राधिका की खूबसूरत लव स्टोरी को भी रीप्रेजेंट किया गया। परफॉर्मेंस में भी कपल की लव स्टाेरी की झलक देखने को मिली। यहां स्टेज पर बताया गया कि दोनों कब, कहां और कैसे मिले और कैसे उनका प्यार परवान चढ़ा।

पार्टी में राधिका मर्चेंट के पसंदीदा सिंगर्स कैटी पेरी, ब्रिटनी स्पीयर्स और रिहाना के गाने बजाए गए।

सेरेमनी में सलमान ब्लैक आउटफिट्स में नजर आए।

सेरेमनी में सलमान ब्लैक आउटफिट्स में नजर आए।

शाहिद कपूर पत्नी मीरा राजपूत के साथ पहुंचे।

शाहिद कपूर पत्नी मीरा राजपूत के साथ पहुंचे।

श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी यहां नजर आईं।

श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी यहां नजर आईं।

गुरुवार को एंटीलिया में हुई थी गरबा नाइट
इससे गुरुवार को कपल ने परिवार और खास दोस्तों के साथ गरबा नाइट सेलिब्रेट की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फंक्शन एंटीलिया में हुआ और इसे अनंत अंबानी की दादी कोकिलाबेन ने आयोजित किया था। फंक्शन में जान्हवी कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया अपने भाई वीर पहाड़िया के साथ पहुंचे थे। शिखर इस मौके पर स्टेज पर ‘चोगाड़ा तारा’ गाना गाते नजर आए थे।

दादी कोकिलाबेन के साथ अनंत और राधिका।

दादी कोकिलाबेन के साथ अनंत और राधिका।

इवेंट में जान्हवी कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया गाना गाते नजर आए थे।

इवेंट में जान्हवी कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया गाना गाते नजर आए थे।

सेरेमनी से सामने आई इस तस्वीर में मानुषी छिल्लर और मीजान जाफरी भी नजर आ रहे हैं।

सेरेमनी से सामने आई इस तस्वीर में मानुषी छिल्लर और मीजान जाफरी भी नजर आ रहे हैं।

3 दिनों तक चलेगी अनंत-राधिक की शादी
बताते चलें कि अनंत और राधिका 12 जुलाई को मुंबई में शादी करने वाले हैं। तीन दिनों तक चलने वाली इस शादी में दूसरे दिन 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद सेरेमनी रखी गई है, जिसमें सभी मेहमान न्यूलीवेड कपल को आशीर्वाद देंगे। इसके बाद 14 जुलाई को रिसेप्शन होगा जिसमें दुनियाभर के वीवीआईपी मेहमान शामिल होंगे। तीनों दिन के यह कार्यक्रम मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में ही होंगे।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]