Priyanka Chopra shared a cute video of her daughter malti marie chopra jonas | प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया बेटी का क्यूट वीडियो: ड्राइंग करते हुए गाना गुनगुनाती दिखी मालती; ऑस्ट्रेलिया में शूटिंग कर रही हैं एक्ट्रेस

[ad_1]

11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ब्लफ’ की शूटिंग के चलते ऑस्ट्रेलिया में हैं।पति निक जोनस और ढाई साल की बेटी मालती मैरी भी उन्हें कंपनी देने के लिए ऑस्ट्रेलिया में मौजूद हैं। शूटिंग से ब्रेक मिलते ही प्रियंका निक और मालती के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती हैं।

इसी से जुड़ा एक वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो की खास बात ये है कि प्रियंका-निक की नन्ही बेटी मालती ड्राइंग करते हुए कोई गाना गुनगुना रही है। मालती का ये अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

इसके अलावा वीडियो में मालती को कभी बीच पर खेलते हुए तो कभी फिल्म ‘फ्रोजन’ देखते हुए देखा जा सकता है। प्रियंका ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, बिट्स एंड पीसेस।

प्रियंका अक्सर मालती की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। कुछ समय पहले उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें ढाई साल की मालती इंग्लिश में बात करती नजर आ रही थी। ये वीडियो भी काफी वायरल हुआ था।

प्रियंका इसी साल मालती और निक के साथ इंडिया आई थीं और वो अयोध्या के राम मंदिर भी गई थीं।

प्रियंका इसी साल मालती और निक के साथ इंडिया आई थीं और वो अयोध्या के राम मंदिर भी गई थीं।

प्री-मैच्योर बेबी है मालती

प्रियंका और निक की बेटी मालती का जन्म सरोगेसी से 15 जनवरी, 2022 को हुआ था। मालती का जन्म डॉक्टर द्वारा दी गई डेट से 12 हफ्ते पहले ही हो गया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक बच्ची के पैदा होने की तारीख अप्रैल की दी थी, लेकिन वह जनवरी में ही पैदा हो गई। प्री-मैच्योर डिलीवरी के कारण बच्ची कुछ कमजोर भी थी। इसलिए उसे करीब तीन महीने के लिए NICU (नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट) में रखा गया था। प्रियंका इस दौरान अपनी बेटी की सलामती की दुआ मांगती थीं।

2023 में प्रियंका मालती को पहली बार निक के एक कॉन्सर्ट में लेकर पहुंची थीं जिसकी तस्वीरें वायरल हो गई थीं।

2023 में प्रियंका मालती को पहली बार निक के एक कॉन्सर्ट में लेकर पहुंची थीं जिसकी तस्वीरें वायरल हो गई थीं।

दिसंबर 2018 में हुई थी निक जोनस-प्रियंका की शादी

प्रियंका-निक ने 2 दिसंबर, 2018 को उदयपुर के उम्मेद भवन में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की थी। प्रियंका और निक के बीच दस साल का एज गैप है।

[ad_2]