From Asim Riaz to Shilpa Shinde | आसिम रियाज से लेकर शिल्पा शिंदे तक: सेट पर नखरे दिखाने के बाद सेलेब्स को भारी कीमत चुकानी पड़ी, मेकर्स ने दिखाया बाहर का रास्ता

[ad_1]

39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कई बार सेलेब्स अपने नखरों और विवादित हरकतों से शो की पूरी टीम को परेशान कर देते हैं। हाल ही में, आसिम रियाज ने रोहित शेट्टी के स्टंट रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में बवाल मचाया। उन्होंने को-कंटेस्टेंट अभिषेक कुमार और शो के होस्ट रोहित शेट्टी के साथ बदतमीजी की। इस वजह से मेकर्स ने उन्हें शो से बाहर कर दिया।

आसिम से पहले भी कई सेलेब्स अपने नखरों के कारण शो से बाहर किए गए थे। आइए, जानते हैं उन सेलेब्स के बारे में जिन्हें विवादित हरकतों के चलते टीवी शो से बाहर कर दिया गया था।

पारस कलनावत

‘अनुपमा’ शो में काम करने के दौरान, पारस कलनावत ने एक दूसरे चैनल के डांस रियलिटी शो को साइन कर लिया था। इससे शो के मेकर्स नाराज हो गए थे। उन्होंने पारस को शो से बाहर कर दिया था। यह भी आरोप था कि पारस सेट पर खराब व्यवहार करते थे।

शहजादा धामी

शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अरमान का किरदार निभाने वाले शहजादा धामी को मेकर्स ने शो से बाहर कर दिया था। सेट पर उनके बुरे व्यवहार के कारण रातों-रात उन्हें निकाल दिया गया था।

प्रतीक्षा होनमुखे

प्रतीक्षा होनमुखे को ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से निकाल दिया गया था। वह शो में लीड रोल रूही का किरदार निभा रही थीं। सेट पर उनका व्यवहार अच्छा नहीं था। इसी कारण उन्हें शो से बाहर किया गया था। प्रोड्यूसर राजन शाही ने यह फैसला लिया था।

अंकिता लोखंडे

शो ‘कॉमेडी सर्कस’ से अंकिता लोखंडे को इसलिए बाहर किया गया था क्योंकि वह अक्सर देर से आती थीं। उनकी परफॉर्मेंस प्रभावित हो रही थी और शो की टीआरपी गिर रही थी। इस कारण उन्हें रातों-रात रिप्लेस कर दिया गया था।

दृष्टि धामी

दृष्टि धामी को ‘झलक दिखला जा’ के सातवें सीजन से हटा दिया गया था। माना जा रहा था कि एक्ट्रेस सेट पर नखरे दिखा रही थीं, जिसकी वजह से मेकर्स ने उन्हें बाहर कर दिया था। उनकी जगह मनीष पॉल को लाया गया था।

उमर रियाज

शो ‘बिग बॉस 15’ में उमर रियाज को एक टास्क के दौरान झगड़ा करने पर बाहर कर दिया गया था। शो के होस्ट सलमान खान ने कहा था कि उमर को बार-बार अपने गुस्से पर कंट्रोल करने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज किया था।

अफसाना खान

शो ‘बिग बॉस 15’ में अफसाना खान ने खुद को चाकू से मारने की कोशिश की थी, जिससे शो का माहौल तनावपूर्ण हो गया था। इस हरकत के कारण उन्हें शो से बाहर कर दिया गया था।

प्रियंका जग्गा

शो ‘बिग बॉस 15’ में प्रियंका जग्गा को उनके विवादित टिप्पणियों के कारण बाहर कर दिया गया था। होस्ट सलमान खान ने उन्हें व्यक्तिगत टिप्पणियों के लिए फटकार लगाई थी। हालांकि, प्रियंका ने अपने व्यवहार में सुधार नहीं किया, जिससे उन्हें शो से बाहर कर दिया गया था।

स्वामी ओम

शो ‘बिग बॉस 10’ में दिवंगत स्वामी ओम ने महिलाओं के खिलाफ अपशब्द कहे थे और एक टास्क के दौरान पेशाब फेंक दिया था। इस हरकत के बाद उन्हें शो से बाहर कर दिया गया था।

एजाज खान

शो ‘बिग बॉस 8’ के स्पिन-ऑफ ‘बिग बॉस हल्ला बोल’ में एजाज खान को बाहर कर दिया गया था। अयाज का अली कुली मिर्जा के साथ झगड़ा हुआ था। इस झगड़े के कारण मेकर्स ने उन्हें शो से हटा दिया था।

कुशाल टंडन

शो ‘बिग बॉस 7’ में कुशाल टंडन को गुस्से और विवाद के चलते बाहर कर दिया गया था। उनके गुस्से और झगड़े से शो के मेकर्स परेशान हो गए थे।

शिल्पा शिंदे

शिल्पा शिंदे को शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ से बाहर कर दिया गया था। उन्होंने शो के प्रोड्यूसर और क्रिएटिव टीम पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाया था। उनकी शिकायतों और विवाद के बाद मेकर्स ने उन्हें शो से निकालने का निर्णय लिया था। यह विवाद टीवी दर्शकों और इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बन गया था।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]